सीएचसी में मरीज को छोड़ भागा झोलाछाप, मौत
सीतापुर, जून 24 -- अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव इलाके में झोलाछाप ले एक मरीज की हालत बिगड़ने पर सीएचसी में लाकर छोड़ दिया और भाग निकला। सीएचसी में चिकित्सक उसका इलाज शुरू करते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन पहले झोलाछाप के यहां इलाज कराने पहुंचे थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच कार्रवाई की जाएगी। तालगांव क्षेत्र के चांदपुर निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके 45 वर्षीय पिता अरुण कुमार को सुबह अचानक तेज बुखार आया था। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी परसेंडी के निकट स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए। यह क्लीनिक मुलाहिमपुर निवासी एक झोलाछाप संचालित करता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.