मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- बुढ़ाना। सीएचसी पर मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मरीजों ने डॉक्टरों के समय पर न पहुंचने, जांच न होने और काउंटर बंद होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी प्रकट की। मरीजों ने सीएचसी स्टाफ पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है। सीएचसी पर हंगामा करते हुए मरीजों ने आरोप लगते हुए कहा कि वह कई दिनों से इलाज के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उचित जांच और उपचार नहीं मिल रहा। महिला मरीज मुनेश ने सीएचसी के एक कर्मचारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। सीएचसी में अधिकतर डॉक्टरों की कुर्सियां खाली मिलने से मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर नाराजगी जताई। कई मरीजों ने खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करने की शिकायत की। मरीजों का आरोप है कि जांच काउंटर समय से पहले ही बंद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.