सीएचसी में मना कन्या जन्मोत्सव, बांटी 25 बेबी केयर किट
हापुड़, अगस्त 25 -- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बेटी के जन्म और शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में 25 बेबी केयर किट और माताओं को पोषण किट वितरण की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक विजयपाल आढ़ती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.किशोर कुमार आहूजा ने विचार रखें। चिकित्सक अधीक्षक कपिल गौतम, अनुज त्यागी, नेहा त्यागी डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, सोनिया काउंसलर, रविता चाइल्ड हेल्पलाइन मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.