अमरोहा, जून 16 -- रहरा, संवाददाता। क्षेत्र में डिलीवरी के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराई महिला ग्राम प्रधान की प्रसव पूर्व सोमवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने सुविधा शुल्क न देने पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए करीब चार घंटे तक हंगामा किया। सीओ के नेतृत्व में मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थाने में तहरीर दी गई है। यह भी पढ़ें- जच्चा-बच्चा की मौत में जांच टीम गठित, दोषियों की तलाश शुरूमौत के कारण जानकारी के मुताबिक गंगेश्वरी विकास खंड की ग्राम पंचायत मलकपुर की प्रधान नीलम देवी को सोमवार सुबह पति मनोज कुमार ने सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया था। मनोज का आरोप है कि यहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने त...