अलीगढ़, सितम्बर 2 -- अलीगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली में भर्ती किशोरी से सोमवार देर रात छेड़छाड़ पर जमकर हंगामा हुआ। किशोरी के पिता ने आरोपी को मौके पर देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस को मामले में जानकारी दी गई। इसके बाद युवक को सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार सीएचसी परिसर स्थित आवास में एक वार्ड आया अपने परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि उसके पुत्र तरुण ने रात करीब एक बजे वार्ड में भर्ती किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान किशोरी के पिता की नजर उस पर पड़ गई। शोर सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को बुलाकर युवक को...