मुरादाबाद, जुलाई 6 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलारी में ब्लॉक स्तरीय टीकाकरण माइक्रो प्लानिंग समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल ने की। बैठक में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. ईशान कागरा, एआरओ विकेश कुमार सिंह, आईओ शानू कुमार, बीपीएम चंचल सिंह तथा बीसीपीएम मनीष कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए माइक्रो प्लान को और अधिक प्रभावी बनाने, शत-प्रतिशत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने तथा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों से क्षेत्रवार तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...