रुडकी, मई 3 -- लक्सर, संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वायरल बुखार, खुजली रोग व डिहाईड्रेशन के मरीज पहुंच रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल पर मरीजों की भीड़ लगी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि इन दिनों स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को मरीजों की लंबी लाइन लग गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि इस समय अस्पताल पर वायरल, खाज खुजली रोग व डिहाईड्रेशन के मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगभग एक सप्ताह पहले तक डेढ़ सौ मरीजों की ओपीडी हो रही थी। लेकिन अब मरीजों की संख्या ढाई सौ के पार पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल पर पहुंचने वाले मरीजों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध करा जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.