बांदा, अप्रैल 8 -- अतर्रा। सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अतर्रा के पदाधिकारियों ने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर में गंदगी के साथ ही दलालों की सक्रियता से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीज आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर हैं। इस पर चिकित्सा प्रभारी ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मरीजों को प्राथमिकता से दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में दलालों के प्रवेश पर रोक, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था और ...