गंगापार, अप्रैल 24 -- बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब जनजीवन के साथ पशु-पक्षियों पर भी दिखने लगा है। गुरुवार को सीएचसी करछना में करीब 300 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें अधिकतर पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टरों के अनुसार लू लगने के कारण भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है, खासकर बच्चों में बुखार के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी सुबह 8 बजे के बाद से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। सीएचसी के डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि फिलहाल उल्टी-दस्त के मरीज कम हैं, लेकिन लू से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और उमस का असर: बढ़ रहे मौसमी रोग के मरीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.