गौरीगंज, मार्च 23 -- अमेठी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलनिकासी नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी व कीचड़ परिसर में फैल रहा है। जिसके चलते प्रतीक्षा गृह में बैठने वाले लोग मच्छर और गन्दगी से परेशान रहते हैं। सफाई कर्मियों की लापरवाही से सीएचसी परिसर की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। मरीजों के तीमारदारों ने परिसर की सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...