पाकुड़, जून 24 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार दोपहर एक बंदर के अचानक घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में बंदर ने आठ साल के बालक पर किया हमलाघटना का विवरण बंदर परिसर में दौड़ते हुए ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड के कमरों में घुसने लगा। इस दौरान उसने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद मरीज, परिजन और अस्पताल कर्मियों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदर सबसे पहले ओपीडी परिसर में दिखा और फिर इमरजेंसी वार्ड की ओर दौड़ गया। रास्ते में आने वाले लोगों पर झपट्टा मारने लगा। इसी दौरान दो लोगों को उसने काट लिया। बंदर के हमले से घायल दोनों लोगों को तुरंत अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें एंटी-रेबीज का ...