संभल, अप्रैल 15 -- स्टाफ की लापरवाही से बंदरों के झुंड ने स्वास्थ्य विभाग को लाखों की चपत लगा दी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जुनावई परिसर में खड़ी दवाओं से भरी पिकअप पर बंदरों के झुंड ने धावा बोलकर करीब 40 प्रतिशत दवाएं बर्बाद कर दी। पिकअप सोमवार शाम से ही खड़ी थी, लेकिन वेयरहाउस के कर्मचारियों ने छुट्टी का हवाला देकर दवाओं को उतारने की जहमत नहीं उठाई। उत्तराखंड के रुद्रपुर से इंजेक्शन, सिरप और टैबलेट की बड़ी खेप लेकर पिकअप वाहन सोमवार शाम को ही जुनावई पहुंच गया था। आरोप है कि वेयरहाउस कर्मचारियों ने दवाएं रिसीव करने से साफ मना कर दिया और तर्क दिया कि वे किसी शादी समारोह में व्यस्त हैं। मजबूरन चालक इसरा को गाड़ी अस्पताल परिसर में ही खड़ी करनी पड़ी। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जब चालक खाना खाने गया, तभी बंदरों के झुंड ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.