सीएचसी में फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल
गाज़ियाबाद, जून 27 -- मोदीनगर ,संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फायर फाइटिंग सिस्टम की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से बचाव कार्य करने की जानकारी दी गई। साथ ही अस्पताल परिसर में स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट एवं अन्य अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में समय पर सही कदम उठाकर जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें- आग से बचाव के उपाय बताकर स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.