पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामले को लेकर तहरीर भी दी गई है। बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र के गांव उदरहा के रहने वाले विशाल ने अपनी पत्नी सोनी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर सुबह 11 बजे पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती करने के दोपहर करीब डेढ बजे महिला ने एक नवजात को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि जन्म के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। जन्म होते ही उसका नाल काट दिया गया। जन्म के बाद बच्चे में कोई गतिविधि नहीं हो रही थी। नाल काटने के बाद उसको आक्सीजन लगाई गई। इसके बाद उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डायल 112 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.