सीएचसी में पेयजल संकट, मरीजों और तीमारदारों को खरीदना पड़ रहा पानी
बांदा, जून 12 -- नरैनी। गर्मी के मौसम में जहां लोगों को शुद्ध और ठंडे पानी की जरूरत है, वहीं कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पेयजल व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। यहां इलाज कराने आने वाले सैकड़ों मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सीएचसी में पूरे परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था के नाम पर केवल एक वाटर कूलर के भरोसे मरीज और तीमारदार हैं। अधिक भीड़ होने के कारण लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। वहीं निशुल्क पेयजल के लिए रखे गए मटके अब धूल फांक रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें बाजार से 20 रुपये खर्च कर पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- एक वॉटर कूलर के भरोसे पांच सौ लोग जिनके पास पैसे नहीं हैं, वे अस्पताल की टंकी से आने वाले गर्म पानी से ही अपनी प्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.