सीएचसी में पांच सालों से धूल फांक रही है अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन
हजारीबाग, मई 11 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन की उपलब्धता के बावजूद इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। जिसके कारण मरीजों को बाहर से निजी डायग्नोसिस क्लिनिक में जांच करानी पड़ रही है। इससे उनका भरपूर आर्थिक दोहन हो रहा है। परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने सोमवार को उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर ज्ञापन सौंपा। कहा है कि विष्णुगढ़ सीएचसी में मरीजों की सेवा के लिए पांच वर्ष पूर्व अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन आया था। लेकिन आज तक दोनों मशीनें धूल फांक रही है। प्रतिदिन मरीजों को प्राइवेट में बाहर से जांच कराने को विवश होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- टनकुप्पा सीएचसी में बहाल हुई एक्स-रे सेवा, मरीजों को मिली बड़ी राहत सीएसी में आधुनिक मशीन एवं संसाधनों की मौजूदगी के बावजूद मरीजों को इसका लाभ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.