सिमडेगा, मार्च 8 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बदहाल स्थिति में है। आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाए गए इस अस्पताल में न तो पर्याप्त चिकित्सक मिलते हैं और न ही जांच के लिए टेक्नीशियन उपलब्ध हैं। परिणामस्वरूप लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई जांच मशीनें धूल फांक रही हैं और मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति नहीं रहती है। कई बार डॉक्टर बिना किसी सूचना के अस्पताल छोड़कर चले जाते हैं। जिससे मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं भी उपलब्ध नहीं रहतीं। जांच के लिए आवश्यक उपकरण और मशीनें तो हैं, लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.