इटावा औरैया, मार्च 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन प्रेरणा के तहत संचालित होने वाली पंचनद कैंटीन का शुभारंभ सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने फीता काटकर किया। कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी कैस्त गांव में संचालित राधे-राधे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला रजनी देवी को सौंपी गई है। उद्घाटन के अवसर पर सदस्य पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि वे परिवार की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण सहयोग दे रही हैं। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.