सीएचसी में नौ महिलाओं का बंध्याकरण, परिवार नियोजन को किया जागरूक
सासाराम, सितम्बर 12 -- कोचस, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को नौ महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। जिले से पहुंची चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने सभी महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया।
जागरूकता अभियान इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के स्थायी उपायों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय सलाह लेकर परिवार नियोजन अपनाने की अपील की। सीएचसी प्रभारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि बंध्याकरण के लिए नौ महिलाओं का चयन किया गया था। कहा कि बंध्याकरण और नसबंदी सुरक्षित व स्थायी परिवार नियोजन के उपाय हैं। इससे जनसंख्या नियंत्रण के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। बताया कि बिहार सरकार की मुख्यमंत्री परिवार नियोजन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.