अंबेडकर नगर, जून 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। तमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का और सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का। यह सच अयोध्या हाइवे के किनारे की सीएचसी कटेहरी का है। यहां न तो बच्चों के इलाज की व्यवस्था है और न प्रसूताओं के हो सीजर की ही सुविधा है। इससे करीब करीब चार लाख की आबादी वाले क्षेत्र की निर्भरता जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज पर है। ब्लॉक कटेहरी के नाम से विधान सभा है। ब्लॉक का मुख्यालय प्रतापपुर चमुर्खा ग्राम पंचायत है। कटेहरी बाजार में रेलवे स्टेशन बीआरसी और ब्लाक कार्यालय है तथा हेल्थ सुविधा के लिए सीएचसी संचालित है। सीएचसी केवल नाम की है। सीएचसी के अनुसार स्टॉफ तक की तैनाती नहीं है। संसाधन नहीं है। अगर स्टॉफ है तो संसाधन नहीं और संसाधन है तो स्टॉफ नहीं है। इसकी बानगी अल्ट्रा साउण्ड है। सीएचसी कटेहरी में अल्ट्रासाउंड म...