अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का खेल सालों से चल रहा है। जारी जन्म प्रमाण पत्रों के सत्यापन में इसका खुलासा हो रहा है। प्रमाण पत्रों का कोई रिकार्ड नहीं मिल रहा है। एक दो साल नहीं वरन कई सालों से जिले में फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। इसका पता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर अकबरपुर में 2022 में जारी जन्म प्रमाण पत्रों के सत्यापन में हुआ है। 14 प्रमाण पत्रों में किसी का डाटा या रिकॉर्ड अस्पताल में नहीं मिला है। साल 2022 में जन्म प्रमाण पत्रों पर तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक के डिजिटल हस्ताक्षर अंकित हैं, जबकि, संबंधित प्रविष्टियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर के जन्म प्रमाण पत्र रजिस्टर में उपलब्ध नहीं हैं। नियमानुसार सभी प्रमाण पत्रों की प्रविष्टि रजिस्टर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.