लातेहार, दिसम्बर 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में दिव्यांगता प्रमाणन शिविर बुधवार को आयोजित किया गया। शिविर में योग्य दिव्यांगजन को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की सुविधा दी गयी। प्रमाण पत्र कार्य के लिए सदर अस्पताल लातेहार की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद थी। शिविर में कुल 28 दिव्यांगजनो के आवेदन शिविर में जमा लिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलिमा ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का आवेदन अस्वीकृत नहीं किया जाएगा, बशर्ते सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे हों। इस अभियान का उद्देश्य प्रखंड के प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु वैध प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना है। मौके पर सीएचसी कर्मी समेत दूरदराज से आये दिव्यांग जन शामिल थे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.