मुंगेर, मार्च 7 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन पिछले दस दिनों से खराब रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों को जांच के लिए जमालपुर या मुंगेर जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों का समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। मरीज चंदन कुमार, राहुल कुमार, अंजली कुमारी और सिमरन कुमारी ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा बंद रहने से उन्हें बाहर निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई मरीज आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में बाहर जांच कराना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्स-रे मशीन पहले से ही तकनीकी समस्या दे रही थी, लेकिन अब पूरी तरह खराब हो गई है। इसके कारण रोजाना दर्जनों मरीज प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.