सीएचसी में दवा लेने आए बुजुर्ग की जेब से नकदी व दस्तावेज चोरी
अयोध्या, मई 26 -- बीकापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में दवा लेने आए एक बुजुर्ग के साथ भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उनके कुर्ते की जेब से नकदी और जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। कोतवाली क्षेत्र के कोडरा भावापुर निवासी 70 वर्षीय बलराम सोमवार दोपहर दवा लेने सीएचसी बीकापुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ओपीडी में रजिस्ट्रेशन पर्ची बनवाने के लिए वह लाइन में खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कुर्ते की जेब से नोटबुक, 500 रुपये नकद और दो आधार कार्ड चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर बुजुर्ग ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्होंने अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और अधीक्षक को मामले की सूचना दी। घटना के बाद बुजुर्ग मायूस होकर घर लौट गए। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.