सीएचसी में दंत चिकित्सक ने किया पौधरोपण
गढ़वा, जून 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को दंत चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार पाठक ने फलदार एवं छायादार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। दंत चिकित्सक ने कहा कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जीवन की प्राथमिकता बनाना होगा। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने घर,आंगन या आसपास कम से कम पांच पौधे लगाने का आग्रह किया। साथ ही जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ,पूर्वजों की स्मृति और अन्य शुभ अवसरों पर पौधरोपण की परंपरा विकसित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। पर्यावरण असंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.