रायबरेली, मार्च 22 -- लालगंज,संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द में बीमार मां का इलाज कराने आए युवक के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। सूचना पहुंची पुलिस और तीमारदारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके विवाद करने वाले तीमारदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सरेनी थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरवा मजरे सरांय बैरिया खेड़ा गांव के रहने वाले सुरेश कुमार यादव (29) अपनी मां शांती देवी (65) का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आया था। इलाज के समय किसी बात को लेकर उसकी स्वास्थ्य कर्मियों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. कुमार विमल व फार्मासिस्ट शैलेन्द्र कुमार पटेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.