सीएचसी में तीन दिन से पानी संकट, मरीज और तीमारदार परेशान
मुजफ्फर नगर, मई 14 -- खतौली खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में पिछले तीन दिनों से पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में पानी न आने के कारण शौचालयों की स्थिति भी बदहाल हो गई है। मरीजों और उनके परिजनों को शौचालय उपयोग करने के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार सीएससी प्रांगण में बनी पानी की टंकी का मोटर कई दिन पहले खराब हो गया था, जिसके बाद से अस्पताल में नियमित जलापूर्ति बंद पड़ी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों तक के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बारा में एक पखवाड़े से जलापूर्ति बाधित गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।तीमारदारों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.