सीएचसी में डॉक्टर पर हमला, सिर पर ईंट मारकर किया जख्मी
लखीमपुरखीरी, मई 30 -- निघासन। गुरुवार रात सीएचसी में तैनात संविदा डॉक्टर पर दो भाइयों ने हमला कर दिया। सिर पर ईंट मार देने से डॉक्टर का सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर गए। बीच-बचाव के दौरान डॉक्टर की बेटी की केयरटेकर भी चोटिल हो गई। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीएचसी में संविदा पर तैनात पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा निवासी डॉ. त्रिभुवन सिंह गंगवार ने गुरुवार रात पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने आवास के बाहर वह अपनी साढ़े चार साल की बेटी को टहला व खिला रहे थे। यह भी पढ़ें- नर्सिंग होम के पास विवाद, डॉक्टर का सिर फोड़ा इसी बीच शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे एक अज्ञात युवक ने उनकी बेटी को गोद में उठा लिया। उन्होंने उससे अपनी बेटी को छीनकर गोद ले लिया। इस दौरान नशे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.