मुरादाबाद, फरवरी 17 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तत्परता और सूझबूझ से गंभीर स्थिति में एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराते हुए 42 सप्ताह के नवजात शिशु को सफलतापूर्वक जन्म दिलाया। मिलक नगलिया निवासी ज्योति पत्नी बॉबी प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थीं। जांच के दौरान पता चला कि उनकी डिलीवरी की निर्धारित तिथि करीब दो सप्ताह पहले निकल चुकी थी, जिससे मां और शिशु दोनों के लिए जोखिम की स्थिति बन गई थी। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. रेशमा बज़ाहत,डॉ. दुर्गेश्वर प्रसाद और उनकी टीम ने स्थिति का आकलन करते हुए परिजनों को तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद चिकित्सकों ने सफल सर्जरी कर सुरक्षित प्रसव कराया। चिकित्सकों ने बताया कि नवजात शिशु का वजन लगभग 4 किलोग्राम है और वर्तमान में मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। दंपति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.