सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब
गौरीगंज, जून 10 -- अमेठी। संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में लगी डिजिटल एक्स-रे मशीन करीब एक महीने से खराब पड़ी है। मशीन बंद होने से रोजाना आने वाले 50 से 70 मरीज परेशान हो रहे हैं। मजबूरी में लोगों को महंगे दाम पर निजी एक्स-रे सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है।एक्स-रे मशीन खराब होने से सीएचसी में दूरदराज से इलाज कराने आने वाले गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क एक्स-रे की सुविधा मिलने से उनका खर्च बच जाता था। लेकिन अब प्राइवेट सेंटरों पर 400-600 रुपये देने पड़ रहे हैं। कई मरीज रिपोर्ट न होने के कारण डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मशीन खराब होने से प्राइवेट एक्स-रे संचालकों की चांदी हो गई है। मरीजों की भीड़ निजी सेंटरों पर बढ़ गई है। इस संबंध में सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.