कन्नौज, अप्रैल 16 -- क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कार्य पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप है, जिससे नवजात शिशुओं के अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज गांवों से आने वाले लोग रोजाना उम्मीद के साथ केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन काम बंद होने की जानकारी देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर की अनुपस्थिति के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। पहले यह कार्य ऑपरेटर द्वारा किया जाता था, लेकिन अब संबंधित आईडी बीपीएम को सौंप दी गई है। ऐसे में उनके उपलब्ध न होने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हाजिरापुर निवासी संतराम, ओमकार और खबरामऊ के गौरव पटेल सहित कई लोगों ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र एक बेहद जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.