सीएचसी में टीबी मरीजों के बीच बांटा गया फूड पैकेज
सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 13 मरीजों को मिली पोषण सहायता रुन्नीसैदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड पैकेज का वितरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा ने 13 टीबी मरीजों को फूड पैकेज प्रदान कर उन्हें नियमित उपचार और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रजनी सिन्हा ने बताया कि सोमवार को कुल 30 मरीजों के बीच फूड पैकेज वितरित किया जाना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण केवल 13 मरीज ही अस्पताल पहुंच सके। शेष 17 मरीजों को अगले चरण में फूड पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में 216 फूड पैकेज उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरतमंद मरीजों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.