प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के करनपुर खूंझी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर के अंदर बना सार्वजनिक नाला पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बरसात से पहले ही नाले की दोनों तरफ की दीवारें ढह गईं, जिससे नाले से जुड़े शीतलागंज करनपुर खूंझी गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के बताया कि यह नाला करीब 11 साल पहले जलनिकासी के लिए बनवाया गया था। तब से ही इसके निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें हो रही थीं। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ, जिसके चलते नाला कुछ ही सालों में कमजोर पड़ गया। अब हालत यह है कि दीवारें भरभराकर गिर गई हैं और नाला मलबे से पट गया है। शीतलागंज करनपुर खूंझी क्षेत्र का बरसात का पानी इसी नाले से होकर निकलता है। नाले के ध्वस्त होने से अब गा...