हजारीबाग, फरवरी 2 -- चौपारण, प्रतिनिधि। बरही विधायक मनोज कुमार यादव के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ. डीएन ठाकुर के साथ समीक्षा बैठक की और अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राजदेव यादव ने कहा कि अस्पताल में अक्सर मरीजों को यह पता नहीं चल पाता कि किस समय कौन से डॉक्टर या कर्मी ड्यूटी पर हैं। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन का रोस्टर वाइज ड्यूटी चार्ट अनिवार्य रूप से सूचना पट्ट पर प्रकाशित करें। मौके पर भाजपा नेता सुनील सिंह, कपील यादव, आदित्य चौरसिया सहित उपस्थित रहे। विधायक के सौजन्य से अस्पताल को उपलब्ध कराई गई डिजिटल एक्स-रे मशीन को लेकर उन...