बुलंदशहर, मार्च 6 -- पाइप लाइन चोरी होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा 150 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट नवम्बर माह से बंद पड़ा है। कार्यदायी संस्था से शिकायत करने के बाद भी अब तक पाइप लाइन सही नहीं की गई है। मरीजों को कंसन्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है। 10 नवंबर की रात चोरों ने ऑक्सीजन प्लांट से 50 से 55 फीट लंबी पाइप लाइन को चुरा लिया। तब से सीएचसी में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशि शेखर ने बताया कि नवम्बर माह में परिसर में पाइप लाइन बिछाने वाली कार्यदायी संस्था को पाइप लाइन चोरी की सूचना भेज दी गई थी। कई बार कंपनी के कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है तथा अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित है। गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए कंसन्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया जा रह...