सीएचसी में ग्लूकोज चढ़ाते ही युवक ने तोड़ा दम, डॉक्टर भागा
उन्नाव, जून 25 -- चकलवंशी, संवाददाता। खांसी और बुखार से पीड़ित युवक को सीएचसी के डॉक्टर ने बाहर की दवाएं लिखीं और जांचें कराईं। हालत में सुधार न होने पर मां बेटे को लेकर गुरुवार को फिर सीएचसी पहुंची तो डॉक्टर ने दोबार बाहर की दवाएं और जांच लिखते हुए युवक को भर्ती कर लिया। ग्लूकोज चढ़ाने को बोतल लगाने के कुछ देर बाद युवक ने दमतोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव गेट के बाहर रख हंगामा किया। इससे घबराया डॉक्टर अस्पताल से निकल भागा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, पर कोई सफलता नहीं मिली। परिजन शव लेकर घर चले गए。
युवक की बीमारी और इलाज आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा मियागंज के मोहल्ला बगिया निवासी 38 वर्षीय राकेश पुत्र सूरज प्रसाद उर्फ नन्हक्के तीन दिन पहले खांसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.