सीएचसी में गंदगी देख विफरे सीएमओ, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
सीतापुर, जून 3 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। एलिया सीएचसी का बुधवार को पहली दफा निरीक्षण करने पहुंचे नवागत सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर परिसर में गंदगी देख विफर पड़े। उन्होंने सीएचसी में मिली कमियों को फौरन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने ओपीडी, लैब, इमरजेंसी वार्ड, जेएसवाई वार्ड, आवासीय भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने इमरजेंसी ट्रे में रखी दवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फार्मेसी के स्टॉक और उपस्थित पंजिका भी देखी। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. सुधीर पांडेय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और कमियों में सुधार करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- उपजिलाधिकारी ने सीएचसी माधौगढ़ का औचक निरीक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.