मिर्जापुर, दिसम्बर 20 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां का निरीक्षण करने पहुंचे तो गंदगी देख नाराज हो गए। उन्होने अस्पताल परिसर और वार्डों की साफ-सफाई बेहतर कराने का निर्देश दिया। कहाकि इसमें लापरवाही मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होने वार्ड में भर्ती मरीजों से बात कर अस्पताल में इलाज एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होने ठण्ड को देखते हुए अस्पताल में इलाज की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिए। कहाकि कोल्ड डायरिया के मरीजों के इलाज के लिए दवा की व्यवस्था तत्काल कर ली जाए। इसके अलावा भर्ती मरीजों को ठण्ड से बचाव के लिए वार्ड में रूम हीटर लगवाने का निर्देश दिया। कहाकि प्रत्येक मरीज को रात में ओढ़ने के लिए दो-दो कम्बल दिया जाए। जिससे उन्हें ठण्ड न लगने पाए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.