उन्नाव, मई 9 -- बांगरमऊ। अव्यवस्थाओं की शिकायत पर शुक्रवार को विधायक श्रीकांत कटियार अचानक सीएचसी पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और जलभराव को देख नाराजगी जताई। कहा कि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक है। लेकिन यहां व्यवस्थाएं पूरी तरह लापरवाही की गिरफ्त में हैं। अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। रात के समय मरीज और तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तत्काल प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। वहीं, लीकेज पर पालिका के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.