सीएचसी में खाली पड़े 10 बेड के कोविड सेंटर को बना दिया गोदाम
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- गायघाट,एक संवाददाता। सीएचसी गायघाट में खाली पड़े 10 बेड के कोविड सेंटर को गोदाम बना दिया गया है। एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने पिछले महीने सीएचसी का निरीक्षण किया था। उस दौरान बंद पड़े कोविड सेंटर में इमरजेंसी वार्ड संचालित करने का निर्देश दिया था। बावजूद अस्पताल प्रबंधन मरीजों की सुविधा का ख्याल रखना मुनासिब नहीं समझा। शनिवार को एसडीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। कोविड सेंटर में इमरजेंसी वार्ड शुरू नहीं होने पर बिफर पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधक से जवाब-तलब किया है। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर में 10 बेड सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन इसका उपयोग गोदाम के रूप में किया जा रहा है। इमरजेंसी मरीजों का इलाज निबंधन काउंटर के समीप खुले स्थान पर मात्र तीन बेड पर किया जा रहा है। उन्होंने गंभीर लापरवाही बताते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.