कानपुर, अप्रैल 6 -- पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को मौसम के शुरुआती में कड़कती धूप में ओपीडी खिड़की में मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली, जिसमे 453 ओपीडी होने पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद दवा दी गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को कड़कती धूप में सुबह से महिलाओं सहित अन्य मरीजों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई, जहां पर विभिन्न रोगियों के मरीज ओपीडी काउंटर के समक्ष पर्चा पाने के चक्कर में लाइन में लगे नजर आए, जिसमें 453 ओपीडी होने पर डा. राजवीर सिंह, डा. केदारनाथ, डा. विश्वजीत सिंह सहित डा. आरती सिंह आदि अलग-अलग चिकित्सकों ने मरीजों को देखने के लिए तत्परता से मरीजों की जांच के बाद दवा दी गई। वहीं पर डा. केदारनाथ ने बताया कि, वर्तमान में खांसी जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादातर आ रहे हैं, ज...