सीएचसी में कोल्ड रूम व ओआरएस-जिंक कॉर्नर की स्थापना
उरई, मई 22 -- जालौन। संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में मरीजों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गर्मी में मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी में कोल्ड रूम एवं ओआरएस-जिंक कॉर्नर की स्थापना की गई है। इन दिनों तेज धूप और उमस के चलते लू, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। विशेषकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग गर्मी की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल द्वारा मरीजों के उपचार के साथ-साथ बचाव के उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएचसी में बनाए गए कोल्ड रूम में एसी की सुविधा दी गई है। ताकि मरीजों को ठंडा और आरामदायक वातावरण उपलब्ध हो सके और शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिल सके। गर्मी और लू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.