देवघर, अप्रैल 17 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह में शुक्रवार को नवअधिष्ठापित एमटीसी का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर डॉ. केके सिंह (डीआरसीएचओ देवघर), डॉ. बीएन चौधरी (एमओआईसी, सीएचसी जसीडीह) एवं नायब जेबा (सीडीपीओ जसीडीह) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एमटीसी केंद्र का शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन चौधरी व डॉ.केके सिंह ने बताया कि पूर्व में संचालित एमटीसी भवन जर्जर हो चुका था। जिसके कारण अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के भीतर ही नए स्थान पर इस केंद्र को स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। एमटीसी केंद्र का मुख्य उद्देश्य गंभीर तीव्र कुपोषण से पीड़ित बच्चों को विशेष चिकित्सा सुविधा और संतुलित पोषण उपलब्ध कराना है। इसके तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.