बरेली, दिसम्बर 15 -- मीरगंज, संवाददाता। सोमवार को सीएचसी में बेमियादी धरने पर बैठ गईं। धरने पर आशाओं ने जोरदार नारेबाजी की। प्रदेश सचिव जयश्री गंगवार ने बताया हमारा संगठन विभिन्न माध्यमों से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में आशा आज सभी सीएचसी व पीएचसी पर बेमियादी धरना दे रही हैं। बताया कि आशा कार्यकत्रियों के काम के घंटे तय करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, निश्चित मानदेय देने की मांग की जा रही है। जब तक मांगे पूरी न होगी धरना जारी रहेगा। धरने पर ममता गौड़, सुमन, साधना, ममता, अनीता, विमलेश, नत्थो, पुष्पा, राजेश्वरी, शीला, युगवती, सीमा, कांति, जाबित्री आदि शामिल हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.