सीएचसी में ओटी परिचारक ने डॉक्टर को पीटा, गिरफ्तार
वाराणसी, मई 11 -- सारनाथ (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार सुबह ओटी परिचारक ने स्टाफ नर्स से दुर्व्यवहार किया। इसका विरोध करने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को पीट दिया। आरोप है कि ओटी परिचारक नशे में था। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार तड़के 5 बजे मरीज की जांच के लिए स्टाफ नर्स ईसीजी मशीन लेने एमरजेंसी कक्ष में गई। आरोप है कि वहां हेमंत कुमार शर्ट खोलकर सिगरेट पी रहा था। वह स्टाफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। यह देख चिकित्सक डॉ. शिवाशीष सिंह बीच बचाव करने पहुंचे। इसपर हेमंत ने चिकित्सक पर हमला कर दिया। जिससे उनके चेहरे एवं हाथ में चोटें आई हैं। डॉक्टर ने मौके पर डायल-112 को बुला लिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.