रांची, अप्रैल 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड सीएचसी में शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। एचपीवी टीकाकरण महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाता है। पहले दिन के टीकाकरण में 24 किशोरियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र समीर कुजूर, सीएचओ शिशुपाल केशव, एएनएम विनीता लकड़ा, राधेश कुमार सिंह, बीपीएम ओर डाटा ऑपरेटर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...