बगहा, मार्च 11 -- मैनाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मैनाटाड़ में पिछले सात दिनों से रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। कुत्ते या अन्य जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले कई मरीज रोजाना अस्पताल का चक्कर काटने को मजबूर हैं। रेबीज इंजेक्शन नहीं मिलने पर मरीजों को दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। मरीजों का कहना है कि रेबीज जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी में समय पर इंजेक्शन मिलना बेहद जरूरी होता है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ विजय कुमार चौधरी ने बताया कि रेबीज इंजेक्शन की मांग की गयी है। उपलब्ध होते ही मरीजों को उपलब्ध कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.