जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जिले के सदर सहित विभिन्न सीएचसी में कई दिनों से एंटी रेबीज दवा नहीं है। इसके कारण मरीजों को वहां से एमजीएम या सदर अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। जिला के विभिन्न सीएचसी में कुत्ता, बिल्ली आदि काटने के बाद लगाई जाने वाली एंटी रेबीज सुई खत्म हो गई है। पटमदा सीएचसी में पिछले कई दिनों से यह दवा नहीं होने के कारण मरीजों को रेफर कर दिया जा रहा है। वहीं, जुगसलाई में भी सोमवार दोपहर तक पिछले पांच दिनों से वैक्सीन नहीं थी। इसके कारण वहां के मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। सोमवार को सदर अस्पताल में भी यह दवा समाप्त हो गई थी। इस कारण मरीज एमजीएम अस्पताल पहुंच रहे थे। यहां तक कि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भी सुई खत्म होने वाली थी, लेकिन सोमवार तक उन्हें अतिरिक्त डोज सीएस कार्यालय से नहीं मिला था। सदर अस्पताल के एक अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.