सीएचसी में उपचार में लापरवाही का आरोप, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
सहारनपुर, जून 19 -- नानौता। नानौता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल परीक्षण के लिए लाए गए एक व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिला, जिसके चलते वह अस्पताल परिसर में दर्द से तड़पता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीती शाम बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सावतखेड़ी निवासी विनोद पुत्र वीरा को पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीएचसी नानौता लाई थी। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण विनोद को समय पर उपचार नहीं मिल सका। पीड़ित अस्पताल परिसर के बाहर एक पेड़ के नीचे दर्द से कराहता रहा और उसकी हालत बिगड़ती गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने विनोद का वीडियो बनाकर सोशल मीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.