धनबाद, जून 17 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर प्रांगण में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला स्वास्थ्य समिति व भारतीय रेड क्रॉस समिति धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में लगे शिविर का उद्घाटन केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिहिर कुमार, रेड क्रॉस की नोडल पदाधिकारी बेनजीर परवीन और डब्ल्यूएचओ के ब्रजेश ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. मिहिर कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों की जान बचाता है। बेनजीर परवीन ने भी लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की। शिविर में पत्रकार राहुल मिश्रा, स्वास्थ्यकर्मी संदीप कुमार, मनोज कुमार मंडल, वीरेंद्र कुमार, नीरू लाल हांसदा और असीम बाउरी ने रक्तदान कर जिम्मेदारी निभाई। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सदर अस्पताल ब्लड बैंक की शर्मिष्ठा चटर्...